फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Countdown for BJP government has begun: Mata Prasad Pandey

भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है ः माता प्रसाद पांडेय

Fri, 06 Aug 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Countdown for BJP government has begun: Mata Prasad Pandey
मऊ। नगर के पुरानी तहसील स्थित एक निजी पैलेस में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रबुद्ध सम्मेलन के बहाने समाजवादी पार्टी ने 2022 में होने वाले विधानसभा को लेकर शंखनाद कर दिया। इस मौके पर सपा के नामचीन नेताओं भाजपा सरकार पर निशाना साधा। साथ ही आह्वान किया कि लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में प्रबुद्ध वर्ग की जिम्मेदारी है कि वह आगे आकर इस खतरे से लोगों को आगाह करें। प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद तिवारी की अध्यक्षता में हुई। वैदिक मंत्रोच्चार तथा शंखनाद के बीच मां सरस्वती और भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि बीजेपी ने संवैधानिक संस्थाओं का हनन किया है। पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई। इसके साथ ही प्रदेश में अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप मुकदमें से न डरिए और राज्य सरकार के अत्याचार का विरोध करिए। वहीं प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री तथा विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में नौजवान, किसान, व्यापारी, छात्र, मजदूर, शिक्षक, कर्मचारी हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। इसी क्रम में पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने कहा कि आज समाज को तय करना है कि उसे सम्मान से जीना है या अपमान सहकर जीना है। सभी वर्ग का सम्मान और विकास सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही कर सकते हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि आप अपने राजनीतिक भविष्य को पहचानिए कि समाज के हर वर्ग और प्रदेश का विकास कौन कर सकता है। समाजवादी पार्टी में ही सबका विकास छिपा है। पूर्व मंत्री सनातन पांडेय ने कहा कि सपा में ही सर्वसमाज का विकास है। भाजपा सरकार प्रदेश में गुंडा राज की पराकाष्ठा पार कर चुकी है। राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले चार साल से जनता को और विपक्ष को डराकर राजनीति करना चाहती है। जनता भाजपा का हिसाब 2022 में करेगी और वही सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक उमेश पांडेय ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि बीजेपी का घमंड चूर होगा और सपा की 2022 में सरकार बनेगी। राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार ने ब्राम्हणों का अब तक सिर्फ अपमान किया है। कार्यक्रम को निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, योगेश तिवारी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, राहुल दूबे, दिलीप पांडेय, संजय पांडेय, राजेंद्र पांडेय, पंकज पांडेय, रमेश दूबे, पंकज उपाध्याय, रविकांत चौबे, शेखर पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान सपा के पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार, शैलेंद्र यादव साधू, शिवप्रताप यादव मुन्ना, अल्ताफ अंसारी, जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, दूधनाथ यादव, चंद्रकिशोर पांडेय, वीरेंद्र चौहान, अरविंद द्विवेदी, विनय द्विवेदी, अखंड पांडेय, केके पांडेय, मुरलीधर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed