फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Construction work of the new temple of Sheetla Mata Dham will begin during Navratri

Mau News: नवरात्र में शुरू होगा शीतला माता धाम के नए मंदिर का निर्माण कार्य

Wed, 05 Mar 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Construction work of the new temple of Sheetla Mata Dham will begin during Navratri
मऊ। नगर स्थित शीतला माता धाम के गर्भगृह में चोरी के बाद मंदिर समिति पर पैसों को लेकर उठ रहे सवालों का बुधवार को व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने प्रेसवार्ता कर जवाब दिया। उन्होंने बताया कि शीतला माता धाम व्यवस्था समिति के पास 71.16 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता करते हुए संजय वर्मा ने कहा कि मंदिर समिति के पास 1.640 किलोग्राम चांदी और 10 चांदी के छोटे-बड़े सिक्कों के साथ ही 71.16 रुपये हैं। जिसमें 25 लाख रुपये आईडीबीआई बैंक में डिपाजिट, 16 हजार रुपये आईडीबीआई बैंक के करंट एकाउंट में, 46 लाख रुपये इंडिया बैंक के खाते में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समिति पर सोशल मीडिया से लेकर तमाम जगहों पर पैसों को लेकर सवालियां निशान उठाया जा रहे हैं। लेकिन व्यवस्था समिति के पास एक-एक रुपये का हिसाब है। हर वर्ष मंदिर समिति की आडिट होती है। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति शीतला माता धाम को लगातार सुंदर बनाने के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंदिर के रखरखाव के लिए प्रतिमाह 56 हजार रुपये वेतन भी दिया जाता है। संजय वर्मा ने कहा कि कुछ लोग मंदिर में बेवजह का विवाद चाहते हैं। हर समय विवाह को बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन हम विवाद नही मंदिर का विकास चाहते हैं। आगे कहा कि नवरात्र में मां शीतला धाम के जीर्णोंद्धार और मंदिर के नए भवन का कार्य शुरु किया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना बनाई जा चुकी है। प्रेसवार्ता के दौरान भरत लाल राही, विजय तुलस्यान,संजय खंडेलवाल, दिनेश बरनवाल, मुन्ना चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed