फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Construction of Nadwasrai-Jiyanpur road closed for four months, dust increased problems

Mau News: चार माह से बंद नदवासराय-जीयनपुर मार्ग का निर्माण, धूल ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 25 Oct 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Construction of Nadwasrai-Jiyanpur road closed for four months, dust increased problems
घोसी तहसील क्षेत्र के 6.5 किमी नदवासराय-जीयनपुर मार्ग के चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं हो सका है। चार माह से सड़क पर गिट्टी और राबिश बिछाकर छोड़ दी गई है। इसके चलते धूल उड़ने से राहगीरों और सड़क के किनारे निवास करने वालों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र के 50 गांव के लोग अब भी सुगम मार्ग की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन

नदवासराय पुलिस चौकी से आजमगढ़ की सीमा से सटे इटौरा चौबेपुर गांव तक जाती है। इसके चौड़ीकरण के लिए शासन ने फरवरी माह में 19.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। टेंडर के बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्च में निर्माण शुरू किया। काम शुरू होने से घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना और बड़राव ब्लॉक के 50 से अधिक गांव के लोगों को सुगम आवागमन की आस जगी थी। ये सड़क जनपद को आजमगढ़ के उत्तरी भाग को जोड़ती है। क्षेत्रीय लोगों के प्रार्थनापत्र को संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने अगस्त 2023 में शासन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed