फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Construction of 100 bed CCU started in the district hospital

Mau News: जिला अस्पताल में 100 बेड के सीसीयू का निर्माण शुरू

Tue, 13 Feb 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Construction of 100 bed CCU started in the district hospital
मऊ। मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में 100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण शुरू हो गया है। इससे संचालन के लिए एजेंसी कोे अधिकृत किया गया है। क्रिटिकल केयर यूनिट के निमार्ण होने के बाद से दुर्घटना के साथ बड़ी सर्जरी की भी मरीजों को सुविधा मिलेगी। जिसकेे लिए अभी लोगों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करना पड़ता था, नहीं तो वाराणसी या लखनऊ जाना पड़ता था। जिला अस्पताल में अभी सौ बेड लगे है, जहां मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाता है। आनेे वाले दिनों में अस्पताल में सौ बेड और लगेंगे, जहां सिर्फ गंभीर मरीजों को उपचार मिलेगा। अस्पताल परिसर के पीछे इसका निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

-----------------
2134.28 लाख से होगा निर्माण
मऊ। जिला अस्पताल परिसर में सौ शैैयायुक्त क्रिट्रिकल केयर वार्ड के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को कार्यदाई संस्था बनाया गया है। इस यूनिट का निर्माण 2134.28 लाख से निर्माण होगा। पूरा निर्माण कार्य ग्लोबल जोन सेनेट्री इंफ्रा स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। एक नवंबर 2023 को इसके निर्माण को मंजूरी देने के बाद काम शुरू कर दिया गया है। 31 अप्रैल 2025 तक इस क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इस वार्ड में आने वाले मरीजों को उपचार के लिए अलग सेे विशेष चिकित्सक भी नियुक्त किए जाएगें।
विज्ञापन

----------------
जिला अस्पताल में सौ बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। इस वार्ड के निर्माण होने से कई प्रकार के गंभीर मरीजों को उपचार में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. एपी गुप्ता, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed