{"_id":"5798f9654f1c1baa3921e250","slug":"constantly-running-the-compaign-of-cleanness-of-tamsha","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमसा को अविरल बनाने की मुहिम रहेगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमसा को अविरल बनाने की मुहिम रहेगी जारी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
तमसा की सफाई करतीं लड़कियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार मेें बुधवार की शाम निर्मल तमसा अभियान की स्लाइड को प्रोजेक्टर से देखा गया। इसमें अभियान में भाग लेने वाले अधिकारी से लेकर सामाजिक संगठन के लोग शामिल हुए। इस दौरान तमसा नदी को और सुंदर और उसके घाटों का सुंदरीकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सभागार में उपस्थित लोगों को तमसा नदी को अविरल स्वच्छ बनाए रखने के लिए शपथ दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान निर्मल तमसा अभियान के शुरुवात से लेकर समाप्त तक हुए कार्यो को तस्वीरों को प्रोक्टर के माध्यम से पर्दे पर प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि निर्मल तमसा अभियान की सफलता के बाद अब हम नगर क्षेत्र के घाटों के सुंदरीकरण की योजना बना रहे हैं। इसके लिए हमारी एक संस्था से बात भी चल रही है। जिसके तहत चार घाटों को सुंदरीकरण में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि तमसा नदी में शहर के गंदे नाले का पानी और कचड़ा नदी में जाने से रोकने के लिए नालों पर चैम्बर की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ शहरी क्षेत्रों में नदी के किनारे हरित पट्टी के लिए व़ृहद पौधरोपण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। साथ ही नदी के उपर से गुजरे दो पुल भीटी और ढेकुलियाघाट पर जाली लगाने की बात हुई। जिससे नदी मेेें पुल से कचड़ा फेका जाना बंद हो सके। इसके साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
जिसमें सभी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान स्लाइड से दिखाई गई तमसा बचाओ अभियान की तस्वीरों को देखकर अभियान में शामिल हर एक शख्स रोमांचित हो उठा। अंत में जिलाधिकारी ने सभी को तमसा को स्वचछ और सुंदर बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य रुप से एसपी शिवहरि मीना, सीडीओ गिरीजेश त्यागी, एएसपी सुनील कुमार सिंह, एडीएम शिवकुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, एसडीएम सदर जगदंबा सिंह, उपकृषि निदेशक आशुतोष मिश्र आदि रहे।