फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congressmen took out a candle march and paid tribute.

Mau News: कांग्रेसजनों ने निकाला कैंडिल मार्च, दी श्रद्धांजलि

Fri, 14 Nov 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out a candle march and paid tribute.
घोसी नगर के मझवारा मोड़ पर कैंडिल मार्च में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : भेड़िये के हमले का ​शिकार बनी जाह्नवी।
घोसी। स्थानीय नगर के मझवारा मोड़ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बृहस्पतिवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकाला। दिल्ली के लाल किला के पास हुए बम विस्फोट मारे गए निर्दोष लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लोगों ने बम विस्फोट में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि निर्दोषों की हत्या मानवता पर कलंक है। देश की एकता और शांति के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर आतंकवाद के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, हरेंद्र यादव, रमेशचंद पांडेय, संपत मौर्य, राधेश्याम बंधु, सतिराम यादव, शिवा कन्नौजिया, राहुल, पप्पू, अविनाश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed