फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congressmen jammed to protest Rahul-Priyanka's arrest

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने लगाया जाम

Thu, 01 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congressmen jammed to protest Rahul-Priyanka's arrest
हाथरस जा रहे राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी की गिरफ्तारी के विरोध में नगर के बलिया मोड़ हाईवे जाम ? - फोटो : MAU
मऊ। हाथरस कांड के मामले में पीड़ित के घर जाने के दौरान राहुल और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी होने से नाराज जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार की शाम को जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम की अगुवाई में बलिया मोड़ पर वाराणसी-गोरखपुर मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन वह जाम हटा नहीं रहे थे। इस दौरान पुलिस ने 40 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन भेजा गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि हाथरस कांड के बाद बृहस्पतिवार की शाम कांग्रेस कार्यकर्ता नगर बलिया मोड़ पर इकट्ठा हुए। जहां प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए पीड़िता के परिवार को न्याय की मांग किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेटकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी के साथ सीओ नगर नरेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कोतवाली पुलिस के साथ अन्य फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझा कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता हटने को तैयार नहीं थे। इस पर पुलिस ने धरने पर बैठे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनको अस्थाई जेल पुलिस लाइन भेज दी । जाम करने वालों में पार्टी के शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, माधवेंद्र बहादुर सिंह,राना खातून,राजमंगल यादव, ब्रह्मानंद पांडेय, अकरम प्रीमीयर, धर्मेंद्र सिंह, मदन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed