फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Complete the projects under construction before the flood: DM

बाढ़ से पहले पूरी कर लें निर्माणाधीन परियोजनाएं : डीएम

Thu, 24 Apr 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Complete the projects under construction before the flood: DM
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिलास्तरीय फ्लड स्टीयरिंग कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिसमें डीएम ने अधिकारियों को बाढ़ से पहले निर्माणाधीन पूरी परियोजनाओं को पूरा करने के साथ बारिश में जल जमाव की समस्या रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई मनोज सिंह ने बताया कि जिले में सरयू, टोंस नदी के तटों पर बांध एवं कटाव निरोधक कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत सरयू नदी के दाएं तट पर स्थित महुला गढ़वल बांध में कटाव निरोधक कार्य, दोहरीघाट शहर सुरक्षा कटाव निरोधक कार्य, बीबीपुर बिलौली में कटाव निरोधक कार्य, बीबीपुर बांध, रसूलपुर इमामुद्दीनपुर कटाव निरोधक कार्य, हाहा नाला रिंग बांध का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं टोंस नदी के किनारे दाएं तट पर स्थित मोहम्मदाबाद गोहाना शहर सुरक्षा बांध, भदेसरा, जमींदारी बांध, मऊ शहर सुरक्षा बांध, बभनीकोल कटाव निरोधक और बाएं तट पर स्थित पारा सहरोज ख्वाजाजहापुर बांध, हथनी बांध की सुरक्षा और उन पर कटाव निरोधक कार्यों का देखरेख एवं रखरखाव किया जा रहा है। वहीं संवेदनशील जगहों के बारे में बताया कि दोहरीघाट में में सरयू नदी के दाएं तट पर स्थित श्मशान घाट, भारत माता का मंदिर, डोमराज का घर एवं खाकी बाबा का मंदिर, ग्राम सूरजपुर कटाव स्थल एवं हाहा नाला रिंग बांध अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल है। जबकि टोंस नदी के दाएं तट पर स्थित भदेसरा जमींदारी बांध संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर बीबीपुर बेलौली बांध के विस्तार कार्य के परियोजना, सरयू नदी के दाएं तट पर स्थित ग्राम धर्मपुर बिशनपुर विंटोलिया के पास कटाव निरोधक कार्य की परियोजना, सरयू नदी के दाएं तट पर स्थित हाहा नाला रिंग बांध के स्लोप पिचिंग का कार्य की परियोजना का निर्माणाधीन है।
इसके अलावा बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना, कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी, बाढ़ समितियों का गठन, गेटों के मरम्मत आदि कार्य, बंधों पर हुए रैन कट्स, शाही होल्स, रिजर्व स्टाफ की स्थिति आदि की तैयारी बाढ़ के पहले की जा रही है।

इस दौरान डीएम ने बारिश के दौरान किसी भी दशा में जल जमाव न होने के साथ बाढ़ के दौरान संपर्क मार्ग, खाद्य सामग्री, पशुओं के हरे चारे की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, पुलिस बल की तैनाती, पेयजल, बिजली आदि की तैयारी संबंधित अधिकारी पूरा कर लेने की बात कही। बैठक के दौरान सीडीओ प्रशांत नागर, जिला पंचायत राज अधिकारी अजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed