फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cold wave increased due to icy wind

बर्फीली हवा के चलने से शीतलहर का बढ़ा प्रकोप

Mon, 20 Dec 2021 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Cold wave increased due to icy wind
मऊ। कई दिनों से बर्फीली हवा चलने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठिठुरते देखा जा रहा था। शीतलहर के बाद भी जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था ही नहीं की जा सकी है। अलाव न जलने से लोग कांपते हुए देखे गए।
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं के चलने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा की स्थिति हो जा रही है। सुबह लगभग 11 बजे तक तेज धूप रही, लेकिन मध्याह्न बाद आकाश में हल्के बादल होने से धूप धीमी हो जाने से ठंड बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। हवा छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। जबकि आद्रता 73 प्रतिशत रही। बर्फीली हवा चलने से अधिकांश लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में लिपटे रहे।
विज्ञापन

सबसे बड़ी समस्या तो पशुपालकों के सामने खड़ी हो गई है। पशुओं को चारा खिलाने, चारा ले आने में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को खेतों की सिंचाई करना भी समस्या बन गई है। जान जोखिम में डालकर लोग सिंचाई करने को विवश हैं। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के लिए प्रशासन की तरफ से तहसीलों को 50-50 हजार का बजट जारी किया गया है। लेकिन कागज पर ही अलाव जलवाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से गरीबों तथा असहायों को कंबल वितरित नहीं किया जा सका है। इससे गरीबों को एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा है। जिले में दो दर्जन से अधिक स्वयंसेवी संस्था हैं, लेकिन गरीबों को कंबल वितरित करने के मामले में उदासीन बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed