फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cold rise due to drizzle at some places

कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने से बढ़ी ठंड

Wed, 06 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cold rise due to drizzle at some places
मऊ। ठंड का कहर जारी रहने से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को तड़के बादलों छाए रहे। सुबह हल्की धूप निकली। वहीं दोपहर बाद कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई। अब तक जिले में ठंड से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। सुबह से धूप छांव होती रही। दोहपर बाद कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई। ठंड के चलते लोग ठिठुरते रहे। लोग स्वेटर, जैकेट सहित गर्म कपड़ों में पैक देखे गए।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल चली। आद्रता 71 प्रतिशत रही। ठंड के चलते सुबह अपने काम पर जाने वाले लोगों को ठंड में आना जाना भारी पड़ रहा है। रेलवे और रोडवेज पर प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा था। ठंड से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाए जा सका। जबकि जिला प्रशासन की तरफ से सभी तहसील को बजट जारी कर दिया गया है। अगेती गेहूं के फसल की दूसरी सिंचाई का समय हो गया है। लेकिन मौसम को देखकर किसान चिंतित हैं। इस संबंध में परदहां ब्लाक क्षेत्र के किसान श्रीकांत शर्मा, जयप्रकाश सिंह, महेंद्र यादव का कहना था कि गेहूं की दूसरी सिंचाई का समय हो गया है। लेकिन बार-बार मौसम बदलने से समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed