मऊ: असलहा सटाकर मुर्गा व्यवसायी से पांच हजार की लूट , पिकअप का शीशा तोड़ा, मोबाइल भी छीना
मऊ के सोहराबपुर निवासी मुर्गा व्यवसायी नफीस रविवार तड़के पॉल्ट्री फॉर्म से मुर्गा खरीदने जा रहा था। रास्ते में करीब 10 की संख्या में बदमाशों ने उससे लूटपाट की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले में आजमगढ़-मुहम्मदाबाद रोड पर सुतरही गांव के पास रविवार तड़के तीन बजे मुर्गा व्यवसायी बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। असलहा सटाकर 5 हजार कैश, मोबाइल, पर्स में रखा आधार कार्ड, लाइसेंस छीनकर चलते बने। घटना की जानकारी मुर्गा व्यवसायी मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को दी।
मामले में पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। सोहराबपुर गांव निवासी नफीस पुत्र अफजल पॉल्ट्री फॉर्म से मुर्गा खरीद कर फुटकर दुकानदारों को आपूर्ति करता है। इस सिलसिले में रविवार तड़के वह पिकअप वाहन से ड्राइवर के साथ शाहगढ़ स्थित पॉल्ट्री फॉर्म पर जा रहा था।
चालीसवां पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए बाइक सवार 10 संख्या में बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। असलहा दिखाते हुए पिकअप का शीशा तोड़ दिया। मोबाइल और पर्स आदि लूट लिया। पर्स में पांच हजार रुपए, आधार कार्ड और कुछ आवश्यक कागजात रखे थे।
पढ़ेंः आजमगढ़ में लग्जरी वाहन से पांच लाख रुपये और प्रचार सामग्री बरामद, दो गिरफ्तार
पुलिस ने किया घटना से इनकार
घटना के बाद पीड़ित आननफानन मुहम्मदाबाद कोतवाली पहुंचा और घटना की सूचना दी। मामले में कोतवाल शैलेश सिंह ने लूट की घटना से इनकार किया है। कहा कि व्यवसाय की आपसी प्रतिद्वंद्विता में कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई है। घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।