{"_id":"570d3c914f1c1b180d4a6b68","slug":"cm-s-effigy-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने सीएम का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने सीएम का फूंका पुतला
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंका
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में केंद्र और प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने रतनपुरा ब्लाक मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की दोनों सरकारें हर मोर्चे पर विफल हैं। किसानों के मसले पर दोनों सरकारों ने धोखा दिया है। आधा अधूरा भी मुआवजा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि जिस प्रकार केंद्र की सरकार ने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया उसी प्रकार प्रदेश सरकार भी छात्रों को लैपटाप और टैबलेट, बेरोजगारी भत्ता का सब्जबाग दिखाया। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली 10 घंटे भी नहीं मिल पा रही है। ब्लाक अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते महंगाई पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
अतंर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटने के बाद भी दोनों सरकारें इस पर कोई निर्णय नहीं ले पा रह है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हीरालाल राजभर, पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. प्रभुनाथ राजभर, ओमनरायण शर्मा, पूर्णवासी मौर्य, महातम तिवारी, सचिदानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन