फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Climate change, smart cities, smokeless vehicle models affected

Mau News: जलवायु परिवर्तन, स्मार्ट सिटी, धुआं रहित वाहन के मॉडल ने किया प्रभावित

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Climate change, smart cities, smokeless vehicle models affected
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा स्थित टाउन इंटर कॉलेज में सोमवार को जनपदस्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें जनपद के 36 से अधिक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडल के माध्यम से वैज्ञानिक खोजों और उससे मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों से परिचित कराया।
विज्ञापन

भविष्य के वैज्ञानिक छात्रों ने सेटेलाइट इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी से लेकर जलवायु परिवर्तन, स्मार्ट सिटी और भविष्य में ट्रांसपोर्ट के लिए संभावित उड़ने वाली कारों और धुआं रहित वाहनों से संबंधित मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। निर्णायक मंडल की ओर से टाउन इंटर कालेज के छात्रों के मॉडल को पहला, सत्यराम यादव इंटर कॉलेज कल्याणपुर कॉलेज के छात्रों के मॉडल को दूसरा और डीएवी बालिका इंटर कॉलेज मऊ की छात्राओं के माडल को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने छात्रों को मानव जीवन की रक्षा और विश्व पटल पर शांति और सद्भाव कायम रखने का प्रयास करने की सलाह दी। टाउन इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में मुहम्मदाबाद गोहना, चिरैयाकोट, मऊ, घोसी, कल्याणपुर, इंदारा, नदवासराय, दोहरीघाट, रतनपुरा आदि क्षेत्र के 36 से अधिक कॉलेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने आधुनिक वैज्ञानिक खोज के आधार पर विभिन्न मॉडल के माध्यम से अपनी सोच और खोज से लोगों को रूबरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने सैटेलाइट इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से विश्व की संचार व्यवस्था को और सुदृढ़ करने से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किया। तो वहीं चिरैयाकोट के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के छात्राओं ने स्मार्ट सिटी से होने वाले फायदे बताया। कुछ छात्रों ने अपने मॉडल के माध्यम से रॉकेट लांचर, एनर्जी पार्क, एसिड रेन आदि की उपयोगिता और इसके सकारात्मक पहलुओं को दर्शाया। पृथ्वी पर बढ़ते वायु प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों को कम करने से संबंधित मॉडल के साथ छात्रों ने भविष्य की सोच के साथ अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पृथ्वी पर बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण,जल और धुआं प्रदूषण से बचाव को लेकर उड़ने वाली कारों और जल संचयन को बढ़ावा देने का मॉडल भी प्रस्तुत कर वाहवाही लूटा।

इसके पहले जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मॉडल प्रदर्शनी में जनपद के दर्जनों प्रधानाचार्य शिक्षक मौजूद रहे टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र नाथ यादव ने सभी का आभार जताते हुए छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed