फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children showcased their talent in the 'India of My Dreams' painting competition

Mau News: मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Children showcased their talent in the 'India of My Dreams' painting competition
बढ़ुआ गोदाम। परदहां ब्लाॅक क्षेत्र के मुंगेसर रकौली स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता एवं चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। छात्र छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से सशक्त, आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित भारत की कल्पना प्रस्तुत की।चित्रों में महिला शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, हरित भारत, तकनीक एवं परंपरा का संगम और सामाजिक समानता जैसे विषय प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने शिक्षित बेटी से समाज में बदलाव, स्वच्छ नदियों, हरित गांवों और सौर ऊर्जा के उपयोग को रचनात्मक ढंग से दर्शाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा पांच की छात्रा अनुष्का भारती ने प्रथम, कक्षा छह के अंश सिंह ने द्वितीय और कक्षा सात के बादल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री राकेश कुमार तिवारी और जिला कोषाध्यक्ष सत्यमित्र सिंह ने कक्षाओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से सवाल किए। राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होते हैं एक अच्छे समाज का निर्माण करता है। सरकार विद्यालयों में कायाकल्प के माध्यम से लगातार सुधार कर रही है। मुख्य अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रमाकांत तिवारी, प्रियंका पांडेय, सारिका श्रीवास्तव, प्रतिमा राय, उर्मिला भारती, अंजू यादव, शारदा गुप्ता और शिक्षामित्र अर्चना सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed