फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CHC will be developed on the lines of hospitals, facilities will increase

Mau News: अस्पतालों की तर्ज पर विकसित होगी सीएचसी, बढ़ेंगी सुविधाएं

Tue, 29 Jul 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
CHC will be developed on the lines of hospitals, facilities will increase
मऊ। जिले के चारों तहसील में ग्रामीण इलाकों में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को जिला अस्पताल की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है। वर्तमान में सीएचसी में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा दस में केवल चार अस्पताल पर है, इससे मरीजों को जिला अस्पताल तक आना पड़ता है। लेकिन अब यहां सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जिससे मरीजों को उनके घर के पास ही लाभ मिल सके। इसको लेकर कवायद शुरु हो गई है, इसमें पहले चरण में तहसील के अस्पतालों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी के जीर्णोद्धार को लेकर जो योजना बनाई गई हैं।उसमें यहां जरूरत के हिसाब से भवनों का जीर्णोद्धार कराने, ओपीडी और वार्डों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिलवाने के उद्देश्य से चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती और जांच की सुविधाएं मुहैया कराई जानी भी शामिल होना है। चरणबद्ध तरीके से होने वाले कार्यों में पहले चरण में मधुबन तहसील का फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मुहम्मदाबाद गोहना तहसील का मुहम्मदाबाद गोहाना सीएचसी, घोसी तहसील का घोसी सीएचसी को विकसित कराया जाएगा। सीएमओ अधिकारियों संग इसका निरीक्षण भी कर चुके हैं। इससे जिला अस्पताल पर दबाव कम होगा। इसके बाद सभी शेष सीएचसी में भी मरीजों की सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन

हर दिन आते हैं हर अस्पतालों में आते हैं 200 से अधिक मरीज
मऊ। ग्रामीण इलाकों में बनी हर सीएचसी पर हर दिन ओपीडी में 200 से अधिक मरीज आते हैं। इनमें ओपीडी में देखने के बाद अगर किसी मरीज को एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि जांच की जरूरत होती है तो यहां से उन्हें शहर में जिला अस्पताल तक आना पड़ता है।इतना ही नहीं महिला मरीजों के लिए सीएमओ द्वारा निरीक्षण करके इसको लेकर गोली लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया है। शुरू हो गई है। अब गर्भवती महिलाओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर बीके यादव ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों, कर्मचारियों पर विशेष नजर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों, कर्मचारियों पर सीएमओ की विशेष नजर है। यहां इरमजेंसी सहित ओपीडी में आने वालों को तुरंत बेहतर इलाज मिले, इसके लिए पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी सीएमओ के निर्देश पर समय-समय पर अधिकारी निरीक्षण भी कर रहे हैं।मरीजों को बेहतर सुविधाएं उनके घर के नजदीक ही मिल सके, इस उद्देश्य से सीएचसी को अस्पताल के तर्ज पर विकसित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed