{"_id":"5f1adc088ebc3e63d25a6538","slug":"chairman-said-action-will-be-taken-if-sanitation-is-not-well-mau-news-vns537606518","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर होगी कारवाई: नपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर होगी कारवाई: नपाध्यक्ष
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को नपाध्यक्ष तैयब पालकी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संचारी रोग, कोविड-19 व ईद उल अजहा को लेकर होने वाली तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष ने कहा कि संचारी रोग, कोविड-19 एवं ईद उल अजहा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए पूरे नगर में विशेष रूप से सफाई के कड़े निर्देश दिए गए हैं। पालिकाध्यक्ष नें कूड़ा देर से उठने पर नाराजगी जताई। सभी सफाई नायकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कूड़ा सुबह 10 बजे तक उठाना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही बरतने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ईद उल अजहा के त्योहार को ध्यान में रखते हुए सभी क्षेत्रों की पूर्ण सफाई सुनिश्चित कराएं। साथ ही लोगों से अपील किया कि सभी सोशल डिस्टेंसिंग तथा कोविड-19 से बचाव के लिए जारी निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाएं। खुले स्थानों पर कुर्बानी न करें और न ही खुले में मांस ले जाएं। कुबार्नी के अपशिष्ट को इधर उधर न फेंके बल्कि इसे पालिका द्वारा खुदवाए गए गड्ढों में ही डालें। कहा कि सफाई व्यवस्था से नगर पालिका से जुड़े शिकायत को नगर पालिका के हेल्प डेस्क का मोबाइल नंबर 9151700777 तथा टोल फ्री नं. 18001034606 पर दर्ज कराएं। वहीं अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने सफाई नायकों को नगर की नालियों की सफाई कर मैलेथियान, ब्लीचिंग आदि दवाओं का छिड़काव नियमित रूप से कराने की बात कही। बैठक में कर अधीक्षक गुफरानुलहई, अवर अभियंता (जल) परमानंद मिश्र, सफाई निरीक्षक नरेश कुमार, सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।