फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Chain pulling, train stopped for 40 minutes, crossing remained jammed

Mau News: चेन पुलिंग, 40 मिनट तक खड़ी रही, क्राॅसिंग रहा जाम

Tue, 11 Nov 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Chain pulling, train stopped for 40 minutes, crossing remained jammed
मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे के पूर्वी फाटक पर ट्रेन के चयन पोलिंग के दौरान गेट बंद होने के कारण लगा
वलीदपुर। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे चेन पुलिंग के कारण बिना स्टॉपेज के मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर आजमगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 40 मिनट तक खड़ी रही। इससे रेलवे क्रॉसिंग पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान जाम में एंबुलेंस भी फंस गई।
विज्ञापन

शाम साढ़े पांच बजे मऊ से आजमगढ़ जा रही थी आजमगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20103) का मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर ठहराव नहीं था। ट्रेन को स्टेशन पर न रुकते देखकर कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन खड़ी हो गई। इससे करहां-मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 40 मिनट तक मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम रहा। सड़क के दोनों ओर ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन फंसे रहे। दफ्तर से घर लौट रहे लोग, स्कूल से लौट रहे बच्चे और स्थानीय दुकानदार जाम में फंसकर परेशान हो गए। कई एंबुलेंस और जरूरी सामान ले जाने वाले वाहन भी जाम में फंसे देखे गए। अमित, सुनील, मोहन सहित अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना मार्ग से हजारों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन इस तरह की घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। 40 मिनट बाद जब ट्रेन रवाना हुई तो रेलवे फाटक खुला और धीरे-धीरे जाम से राहत मिली। इस दौरान मौके पर किसी रेलवे अधिकारी या पुलिसकर्मी के न पहुंचने से लोगों में नाराजगी दिखी। नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि चेन पुलिंग करने वाले यात्रियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं फिर से ना हों। लोगों ने यह भी कहा कि मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर यदि प्रमुख ट्रेनों का स्थाई ठहराव दिया जाए तो यात्रियों को राहत मिलेगी। अनावश्यक चेन पुलिंग की घटनाएं भी कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed