{"_id":"5fd647138ebc3e3f760effef","slug":"cdo-expressed-displeasure-at-slow-work-mau-news-vns5632333102","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी गति से काम होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमी गति से काम होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
कसारा गांव में विकास कार्यों की समीक्षा करते मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा।
- फोटो : MAU
इंदारा। कोपागंज ब्लाक के कसारा गांव में विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर रविवार को गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दो घंटे तक गांव में अलग अलग योजनाओं के तहत हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान अनियमितता तो नहीं मिली, लेकिन धीमी गति से हो रहे कार्यों पर नराजगी जताते हुए इसे समय सीमा में पूरा कराने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, डीडीओ विजय शंकर राय, एपीओ प्रशांत राय के साथ रविवार की दोपहर करीब 12 बजे कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के कसारा गांव पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले वो समुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य देखा। धीमी गति से हो रहे कार्य पर नराजगी जताते हुए शीघ्र पूरा कराने और अभिलेखों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसीक्रम में उन्होंने मनरेगा के तहत कच्चा कार्य सहित सभी पटल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के तहत हो रहे 900 मीटर नाला कार्य, कसारा गांव में बना गांधी पार्क का सुंदरीकरण, आंगनबाड़ी केंद्र, कमपोजिट विद्यालय कसारा में बन रहे शौचालय का निरीक्षण करते हुए समय सीमा में पूरा कराने का निर्देश दिया।
इस मौके पर डीडीओ विजय शंकर राय, एपीओ प्रशांत राय, जेई सीता राम, सचिव संतोष कुमार, प्रधान प्रतिनिधी भारत भूषण राय, पंकज राय, रोजगार सेवक सहित आदि मौजूद रहे।