{"_id":"67292a01d2ae4145680d6e44","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-in-all-the-hospitals-of-the-district-mau-news-c-295-1-mau1001-119946-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिले के सभी अस्पतालों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिले के सभी अस्पतालों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को रोगी कल्याण समिति एवं चिकित्सालय की भौतिक प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को महिला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला चिकित्सालय में सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सुविधाओं को करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा जनपद के सभी प्राइवेट अस्पतालों में भी सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीज के प्रति अच्छा व्यवहार करें तथा शासन द्वारा जो भी सुविधा उपलब्ध हैं उन योजनाओं से मरीजों को लाभान्वित भी करें।
जिला चिकित्सालय में अप्रैल से अक्टूबर 2024 तक ओपीडी, आईपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, सीटी स्कैन, मेजर सर्जरी, माइनर सर्जरी, सामान्य प्रसव, सिजेरियन प्रसव, पैथोलॉजी सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि अस्पतालों में मरीज के प्रति अच्छा व्यवहार के साथ ही शासन द्वारा जो भी सुविधा उपलब्ध हैं उन योजनाओं से मरीजों को लाभान्वित भी करें।
जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. जयशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चिकित्सालयों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने और अस्पतालों में जो भी मरीज भर्ती होते हैं, उनके अभिभावक को पास जारी करने, साफ सफाई, मच्छरों से बचाव के लिए हैंड पार्किंग, भर्ती मरीजों के लिए रूम हीटर सहित अन्य सुविधाओं के लिए शासन स्तर से धनराशि का आवंटन की गई है। बैठक के दौरान अपर जिला पंचायत राज अधिकारी किरन वर्मा, सचिव उत्तर प्रदेश हॉकी एसोसिएशन ओमेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।