फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cash, gold chain snatched from medical operator

Mau News: मेडिकल संचालक से मारपीट कर छीनी नकदी, सोने की चेन

Sat, 15 Apr 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cash, gold chain snatched from medical operator
थाना क्षेत्र के पड़री गांव के पोखरे के पास घर लौट रहे मेडिकल संचालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर नकदी तथा सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी संतोष सिंह पुत्र स्व. चंद्रभान सिंह ने बताया कि चिरैयाकोट सरौदा गांव कुटी के पास मेडिकल की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर वापस घर आ रहा था। बताया कि वह अपने गांव के पोखरे के पास पहुंचे थे कि दो बाइक पर आए तीन लोगों ने उसे रोका और उसके गले से दो तोले की सोने की चेन छीन ली। साथ ही पर्स में रखा 2500 सौ रुपये भी छीन लिया। विरोध किया तो तीनों बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए चुप करा दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश थोड़ी देर बाद फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने इस घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर सीओ मोहम्दाबाद गोहना डॉ. अजय विक्रम सिंह, रानीपुर थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह ने घटना की जानकारी ली और जांच पड़ताल में जुट गए। पीड़ित संतोष सिंह ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के संबंध में रानीपुर एसओ राजकेशर सिंह ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed