फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cash crisis, in mau

कैशलेस व्यवस्था का नहीं दिख रहा असर

Wed, 28 Dec 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 28 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Cash crisis, in mau
नो कैश से परेशान उपभोक्ताओं ने किया हाईवे जाम - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
सरकार के कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा दिए जाने का अभी तक दूकानदारों पर कोई खास असर नहीं है। अभी तक कस्बा में मात्र तीन दूकानों पर पेमेंट के लिए स्वाइप मशीन लगाई जा सकी है। नोटबंदी के पचास दिन पूरे होने में केवल दो दिन बचे हैं लेकिन बैंकों से लोगों को पर्याप्त पैसा नहीं मिल पा रहा है। हालांकि अब कई बैंक आरबीआई के गाइडलाइन के अनुसार सप्ताह में 24 हजार रुपये दिए जाने का अनुपालन कर रहे हैं लेकिन ग्रामीण बैंकों के खाताधारकों को अभी भी पैसा मिलने में काफी दिक्कते आ
विज्ञापन

रही है।
केंद्र सरकार द्वारा देश में नोटबंदी की घोषित समय सीमा समाप्त होने को है। नोटबंदी के चलते आम आदमी, किसान, मजदूर व्यापारी आदि हर तबके को परेशानी झेलनी पडी़ है। अभी तक समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं हो सका है। कुछ राष्ट्रीकृत बैंकों ने तो एक सप्ताह में कम से कम 24 हजार रूपये देने के निर्देशों का पालन करना शुरू कर दिया है, लेकिन ग्रामीण बैंकों की स्थिति में अभी तक कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीण बैंक के खाताधारकों की समस्या यह है कि इसमें अधिकांश किसान, गरीब, मजदूर और लो बजट वालों का खाता है। पैसा न मिलने से गेहूं फसल की बोआई जुताई से लेकर खाद पानी व मजदूरी को लेकर काफी समस्या का सामना करना पडा़ है।
विज्ञापन

जहां तक कैशलेस व्यवस्था का सवाल है तो अभी तक मुहम्मदाबाद गोहना के व्यापारिक प्रतिष्ठानो में इसका कोई खास असर नहीं हुआ है। कस्बा के  एक इलेक्ट्रानिक सामानों के विक्रेता प्रकाश इलेक्ट्रानिक्स और टूर व ट्रवेल्स का कार्य करने वाले दूकानदार इकरा ट्रवेल्स और एक अन्य रेडिमेड कपड़ा की दूकान पर स्वैप मशीन लगाई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed