फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cash Box usurped from 50 thousand

झपट्टा मार कैश बाक्स से ले उड़े 50 हजार

Tue, 12 Apr 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 12 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cash Box usurped from 50 thousand
झपट्टा मार कैश बाक्स से ले उड़े 50 हजार
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहाजीपुरा बाजार में एक बैटरी की दूकान पर दो बदमाश बहरुपिया के रूप में आए। इनमें एक बदमाश बैटरी खरीदने तो दूसरा चादर बेचने के लिए आया। 14 हजार की बैटरी खरीद कर एक ने पैसा भी दिया। दूकानदार जब कैश बाक्स खोलकर पैसा रखने लगा तो दोनों ने झपट्टा मारकर कैश बाक्स से 50 हजार रुपये ले उड़े। घटना के बाद बदमाश जब तक चीखकर माजरा बताता बाइक पर बैठकर दोनों बदमाश अपने साथियों के साथ फरार हो गए।
विज्ञापन


इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। दक्षिण टोला थाने क्षेत्र के मिर्जाहादिपुरा बाजार में सउद्दीन रहमान की बैटरी की दूकान है। मंगलवार को उसकी दूकान पर दो बदमाश अलग-अलग रूप में लगभग एक ही समय आए। इनमें एक बदमाश ने बैटरी का दाम पूछा तो दूसरा सस्ते में चादर बेचने की बात करने लगा।
विज्ञापन


दूकानदार दोनों की बातों में उलझा रहा। इस बीच एक बदमाश ने 14 हजार रुपये बैटरी का दिया।दूकानदार ने रुपये लेकर ज्योही उसे रखने के लिए कैश बाक्स खोला। पहले से ही अलर्ट बदमाशों ने कैश बाक्स पर झपटा मारा और उसमें 50 हजार रुपये लेकर रफुचक्कर हो गए। बदमाश बाहर पहले से ही खड़े दो बाइकों पर सवार होकर अपने साथियों के साथ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूकानदार जब तक दूकान से निकलकर लोगों को माजरा बताता तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो गए। सूचना पाकर मौके पर दक्षिणटोला पुलिस पहुंची। पुलिस ने इधर उधर बदमाशों की तलाश भी की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। दूकानदार सउद्दीन रहमान की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राममूरत यादव का कहना है  कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed