{"_id":"61bcd3a49a7a1443c860a8d1","slug":"cash-and-mobile-snatched-from-bike-rider-mau-news-vns6284952162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार से नकदी और मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार से नकदी और मोबाइल छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोईरियापार मेें बृहस्पतिवार की देर रात बाइक सवार युवक से दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर 15 हजार रुपये की नकदी तथा मोबाइल छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित अपनी बीमार मौसी का उपचार कराने जा रहा था। सूचना मिलने पर एसओ-सीओ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे रहे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर निवासी अंकित ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात उसे पता चला कि कोईरियापार नवरंगिया निवासी उसकी मौसी संजीफी की तबियत खराब है। जिस वह अपनी मौसी का उपचार कराने के लिए उसे बाइक से अस्पताल लेकर जा रहा था। कोईरियापार के पास विपरीत दिशा से दो बाइक सवार तीन लोगों को उसका हार्न बजाना नागवार गुजरा। उन्होंने बाइक को रोका ओर उसके साथ गाली गलौज, मारपीट की। विरोध किया तो उसके पास रखे 15 हजार रुपये, मोबाइल तथा एक आभूषण छीनकर फरार हो गए। छीने गए सामान की कुल कीमत करीब 60 हजार रुपये है। पीड़ित की सूचना पर कोतवाल शैलेश सिंह तथा सीओ राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की।
कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि गाड़ी का हार्न बजाने के मामले मे मारपीट हुई है। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। जांच चल रही है दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।