फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case registered against four kidnapped robbers on the orders of SP

एसपी के आदेश पर चार अपहर्ता लुटेरों पर केस दर्ज

Wed, 16 Jun 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four kidnapped robbers on the orders of SP
मऊ कार सवार अपहर्ताओं द्वारा सराफ को अपहृत करके उसकी नगदी और जेवरात लूटने के मामले में घोसी और मुहम्मदाबाद कोतवालली पुलिस पीड़ित को मंगलवार को दिनभर घटनास्थल को लेकर दौड़ाती रही। अंत में एसपी के निर्देश पर बुधवार को घोसी कोतवाली पुलिस ने चार अज्ञात अपहर्ता लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। बदमाश सराफ के पास से 54 हजार नगदी और ढई लाख का सोना लूट ले गए जबकि उसकी दुकान से 16 लाख 20 हजार के सोने और चांदी के जेवरात भी ले गए।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के चंद्रापार के सराफा व्यवसाई अमित वर्मा निवासी गोलवा टोला थाना मुहम्मदाबाद का सोमवार की शाम लगभग 6:30 बजे भातकोल से कार सवार बदमाशों द्वारा अपहरण कर छिनैती और दुकान से गहने लूट ले जाने के मामले में पीड़ित अमित वर्मा की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।अमित वर्मा की घोसी कोतवाली क्षेत्र के चंद्रापार में आभूषण की दुकान है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को दुकान बंद कर सराफ घर जा रहा था कि भातकोल में स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। बदमाश दुकान और लाकर की चाबी अपने कब्जे में लेकर उसे आजमगढ़ जनपद के गोसाई बाजार में ले जाकर छोड़ दिए। उधर कुछ बदमाश दुकान और लाकर की चाबी लेकर चंद्रापार स्थित उसकी दुकान से लगभग 200 ग्राम सोने और 8.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण गायब निकाल ले गए। बदमाशों ने अमित वर्मा की जेब और बैग में रखे 54000 रुपये और 50 ग्राम सोने के आभूषण भी अपने कब्जे में ले लिया था।बदमाशों के चुगुल से छूटकर सराफा व्यवसाई मंगलवार की सुबह घोसी कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल कुमुद शेखर सिंह ने घटना मुहम्मदाबाद कोतवाली का होने का तर्क देते हुए उसे मुहम्मदाबाद भेज दिया। जबकि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने उसे घोसी भेज दिया। अंत में उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर अंतत: बुधवार को घोसी कोतवाली पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध छिनैती का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed