फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case on five including MLA Mukhtar for misuse of funds

निधि के दुरुपयोग में विधायक मुख्तार समेत पांच पर केस

Sun, 25 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Case on five including MLA Mukhtar for misuse of funds
मऊ। विधायक निधि का दुरुपयोग करने के मामले में सरायलखंसी पुलिस ने मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी समेत पांच लोगों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें सरकारी जमीन धोखाधड़ी से नाम कराने, बिना निर्माण विद्यालय के नाम पर विधायक निधि से 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि बैजनाथ यादव ने सरवां गांव का प्रधान रहते हुए अपनी पत्नी के नाम से अवैध तरीके से प्रस्ताव पारित कर ग्राम समाज की भूमि का कृषि कार्य के लिए आवंटन करा लिया। इसके बाद इस जमीन पर कागजों में गुरु जगदीश सिंह बैजनाथ पहलवान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवां खोला। कागजों में यह विद्यालय सरवां गांव के आराजी संख्या 1109 पर रकबा 0.064 हेक्टेयर आराजी संख्या -1449 रकबा 0.196 हेक्टेयर पर स्थापित है।
विज्ञापन

उधर, विधायक मुख्तार अंसारी की निधि से वर्ष 2006-2007 से वर्ष 2017-2018 के बीच विद्यालय के लिए 25 लाख रुपये दिए गए, जबकि हकीकत में विद्यालय का निर्माण ही नहीं किया गया है। इस संबंध में सरासलखंसी थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें आनंद यादव, उसके पिता बैजनाथ यादव तथा मां के साथ गांव के पूर्व प्रधान संजय सागर और विधायक मुख्तार अंसारी पर सरायलखंसी थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने बताया कि सरकारी जमीन धोखाधड़ी करके अपने नाम कराने, बिना निर्माण विद्यालय के नाम पर विधायक निधि से रुपये हड़पने का मामला सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed