फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against more than 20 people for using electricity in their homes through loom connection

Mau News: लूम के कनेक्शन से घर में बिजली जलाने पर 20 से अधिक पर केस

Sat, 26 Oct 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Case filed against more than 20 people for using electricity in their homes through loom connection
कोपागंज क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली निगम के अधिशासी अभियंता घनेंद्र सिंह के नेतृत्व में जांच की गई। बकाया चुकता न करने पर 19 लोगों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। इसमें कई लोगों ने बकाया जमा किया। वहीं लूम के नाम पर कनेक्शन लेकर घर की बिजली जलाने पर 20 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कोपागंज क़स्बा पहुंच अधिशासी अभियंता ने अपने दल बल के साथ सघन बिजली चेकिंग की। अधिशासी अभियंता ने पावरलूम उपभोक्ताओं से अपील की कि जिनका घरेलू कनेक्शन नहीं है और वह लूम के कनेक्शन पर घरेलू बिजली का उपयोग कर रहे हैं। वह जल्द कनेक्शन ले लें, नहीं तो पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। तीन लाख से अधिक बकाया वसूली की।
विज्ञापन

40 बकायेदारों का कनेक्शन काटा,2.50 लाख वसूले

रानीपुर। इस्माइलनगर और जमीन बुढ़ान में शुक्रवार को बिजली निगम की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी उमेशचंद्र के नेतृत्व में अभियान के दौरान 40 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। बिना कनेक्शन के बिजली प्रयोग कर रहे दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं 2.50 लाख की राजस्व वसूली कर, 15 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया। दस उपभोक्ताओं के घरेलू कनेक्शन को कामर्शियल कनेक्शन में परिवर्तित किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान अवर अभियंता अर्जुन कुशवाहा, अवर अभियंता रमेश चंद सिंह, अवर अभियंता दिवाकर सहित टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

घोसी। बकाया बिजली बिल को लेकर निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह घोसी नगर पंचायत के मुहल्लों में मॉर्निंग रेड की। अधिशासी अभियंता अजीत कुमार त्रिपाठी, एसडीओ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, अवर अभियंता अजय कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में टीम घोसी नगर के कस्बा खास, कस्बा खास, मलिक टोला, खटीक टोला, कस्बा बड़ी बाजार, डाक बंगला रोड, मेन रोड सहित कई मुहल्लों में चेकिंग हुई। बड़े बकायेदारों लेकर 50 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। दो लाख रुपये की राजस्व वसूली करने के साथ ही 10 उपभोक्ताओं के के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। अवर अभियंता मोहम्मद माजिद, प्रवीर शर्मा, तेजबहादुर, बृजेश, लल्लू विश्वकर्मा, सत्येंद्र आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed