{"_id":"62093652e68e7953ed796031","slug":"case-filed-against-abbas-ansari-for-violation-of-code-of-conduct-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: अब्बास अंसारी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा, समर्थकों और कई गाड़ियों के साथ कर रहे थे प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: अब्बास अंसारी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा, समर्थकों और कई गाड़ियों के साथ कर रहे थे प्रचार
Sun, 13 Feb 2022 10:18 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:18 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस सक्रिय है। चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
अब्बास अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के दक्षिण टोला थाने में मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी और एक अज्ञात के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि शनिवार की रात मिर्जाहादीपुरा चौराहे पर अब्बास अंसारी अपने समर्थकों और कई गाड़ियों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन
उनके द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस सक्रियता से गश्त कर रही है। चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन