फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against 20 named and 150 unknown people for blocking the road

Mau News: सड़क जाम करने के आरोप में 20 नामजद सहित 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Thu, 22 May 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 20 named and 150 unknown people for blocking the road
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र में गत दिवस सड़क हादसे के बाद शव सड़क पर रखकर जाम लगाने वाले बीस नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इससे पहले पुलिस ने हादसे में मृतक के पिता की तहरीर पर बेल्थरारोड डिपो के बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

मधुुबन थाना क्षेत्र के मधुबन-दोहरीघाट मार्ग स्थित कोल्हुआ गांव के पास बेल्थरारोड डिपो की बस की टक्कर से बीते मंगलवार की दोपहर में बाइक चालक अनिल राजभर से मौत हो गई थी, जबकि बाइक सवार घायल हो गया था। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव रखकर जाम लगा दिया था। भीड़ आरोपी बस चालक के विरुद्ध मुकदमा कायम करने और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन

इस दौरान मधुबन-दोहरीघाट मार्ग पर करीब 3 घंटे यातायात बाधित रहा। बृहस्पतिवार को पुलिस इस प्रकरण में यातायात बाधित करने, प्रशासन विरोधी नारा लगाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान करने की धमकी देने सहित कई धाराओं में 20 नामजद सहित 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed