फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case against three nominated, one arrested

तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा,एक गिरफ्तार

Sat, 15 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Case against three nominated, one arrested
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर गांव के मौजा लंगरपुर में एक अर्ध निर्मित मकान में गोवंश काटकर ले जाने का प्रयास कर रहे तीन गो तस्करों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। घटना शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे की है। उक्त गांव में कस्बा के बरईपुर मोहल्ला निवासी जयसिंह का एक अर्ध निर्मित मकान है। शुक्रवार की रात 9 बजे गौ तस्कर वहां गोकशी कर मांस ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान मकान मालिक वहां सोने पहुंचा तो कुछ गतिविधियां देख कर अंदर गया। आहट पाकर वहां से कुछ लोग बाहर भागने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन लालजी वर्मा और हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ अन्य लोग वहां पहुंच गए और हो हल्ला मचाने लगे। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार और कोतवाल शैलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। मौके से पकड़े गए एक गौ तस्कर को कोतवाली लाया गया तो उसने घटना में शामिल दो अन्य साथियों का नाम बताया। उधर रात में ही पशु चिकित्सा अधिकारी एके सिंह को मौके पर बुलाया गया। चिकित्सक ने रात में ही गोमांस का परीक्षण किया और पुलिस की देखरेख में अवशेष को वही दफन कर दिया गया। इस संबंध में मकान मालिक भोलू की तहरीर पर बनियापार गांव निवासी कासिम और हाशिम और आशिफ निवासी चालीसवां के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। गिरफ्तार कासिम को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed