फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case against NP President's husband for abusing and threatening to kill

Mau News: गाली और जाने से मारने की धमकी के आरोप में नपं अध्यक्ष के पति पर केस

Fri, 13 Sep 2024 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Case against NP President's husband for abusing and threatening to kill
मधुबन। एक सभासद की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम नगर पंचायत चेयरमैन के पति के खिलाफ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। वार्ड 7 के छपरा भंगी से सभासद राजकुमार राजभर का आरोप है कि वार्ड में खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए एक सप्ताह पहले कार्यालय के बाबू को पत्र दिया था। मरम्मत नहीं होने पर बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचा और मरम्मत कराने की बात बाबू से कर रहा था। इसी बीच नगर पंचायत अध्यक्ष के पति व प्रतिनिधि प्रशांत कुमार मल्ल उर्फ गणेश मल्ल पहुंचे। वार्ड 7 में खराब लाइट को मरम्मत नहीं कराने के लिए बाबू पर दबाव बनाने लगे। जब प्रार्थी ने दबाव का कारण प्रतिनिधि से पूछा तो वह सभासद पर टूट पड़े और गाली देते हुए मारपीट कर कार्यालय से बाहर कर दिया। धमकी दी कि यदि दुबारा यहां दिखाई दिए तो रिवॉल्वर से जान से मार दूंगा। सभासद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के खिलाफ बृहस्पतिवार की देर शाम संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed