{"_id":"59ca94e84f1c1bd0538b488d","slug":"carbine-from-badass","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश के पास से मिली कारबाईन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश के पास से मिली कारबाईन
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
पुलसि द्वारा पकड़े गए इनामिया बदमाश के पास से बरामद कारबाईन।
मधुबन और स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से सोमवार की रात करौंदी नरायनपुर और मुहम्मदपुर चट्टी के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश लालजी यादव मुठभेड़ में मारे गए अपराधी सुशील सिंह बुढवा गैंग से ताल्लुक रखने वाला है। मूलरूप से आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के छत्तरपुर गांव निवासी लालजीत यादव पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदमाश के पास से पुलिस ने मूंगेर मेड कारबाइन के साथ लूटे गए रुपयों में से 21 हजार के साथ बाइक आदि बरामद होना बताई।
सोमवार की रात मधुबन थाना क्षेत्र में मिली इस कामयाबी पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले को उजागर किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी लालजीत यादव के दो साथी सूर्यांश दूबे और अरविंद यादव पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहें। गिरफ्तार बदमाश 12 हजार रुपये का इनामी था। साथ ही उसके पास से कारबाईन के साथ जिले में हुई लूट की घटनाओं की रकम भी बरामद हुई। एसपी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बदमाशों का पीछा करते हुए करौंदी-नरायनपुर गांव के पास स्वाट टीम व थाना घोसी व मधुबन पुलिस की टीम ने घेराबंदी किया। इस दौरान शातिर अपराधी मोटर साइकिल छोड़कर फायर करते हुए खेत में भागा। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 12000 रुपये का इनामी बदमाश लालजीत यादव उर्फ लालजी पुत्र शिवचंद यादव दबोचा गया। वह आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के छत्तरपुर गांव निवासी है। जबकि उसके दो साथी सूर्यांश दूबे और अरविंद यादव पुलिस पर फायर करते हुए भागने में सफल रहें। लालजीत के पास से कारबाईन के साथ 13 कारतूस, दो मैगजीन, जनसेवा केंद्रों से लूटी गई स्वीप एवं थम्ब मशीन, नेट सेटर, 21 हजार रुपया नगदी के साथ एक बाइक बरामद हुई।