फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Car collides with auto, six injured including woman, one seriously

Mau News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, महिला सहित छह घायल, एक गंभीर

Thu, 15 Feb 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Car collides with auto, six injured including woman, one seriously
कोपागंज। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा खुखुंदवा में बुधवार की शाम कोइरियापर से मरीज देखकर हलधरपुर जा रहे महिलाओं से भरी ऑटो को कार ने पीछे से धक्का मार दिया। ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिसमें ऑटो में सवार पांच महिलाएं सहित छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी संजय के परिवार की महिलाएं बुधवार की दोपहर मुहम्मदाबादगोहना थाना क्षेत्र के कोइरियापार स्थित एक हॉस्पिटल में मरीज देखने गए थे। कोइरियापार से वापस आते समय अभी ऑटो कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा में के पास पहुंची ही थी की ऑटो को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें सुनीता (45), गीता (45), तेतरी( 60), प्रभावती (62), रुबीना (22) और संजय (45) वर्ष बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्रभावती की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed