फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Candil march taken out against Hathras incident

हाथरस की घटना के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च

Thu, 01 Oct 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Candil march taken out against Hathras incident
हाथरस की घटना को लेकर चिरैयाकोट में कैंडिल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : MAU
मऊ। हाथरस की घटना के विरोध में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संगठनों तथा राजनीतिक दलों की तरफ से कैंडिल मार्च निकाला गया। बुधवार की देर शाम कई स्थानों पर सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। अमिला: हाथरस की घटना के विरोध में बसपा कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया। कैंडिल मार्च अमिला दरगाह मोड़ से बाबा थानीदास होते हुए नवकापुरा तक गया।इस मौके पर रामप्रसाद यादव, सुग्रीव भारती, चंद्रभान, जितेंद्र, कमलेश,मुन्ना, अच्छेलाल, अरुण, पवनकुमार, सुरेंद्र, रामकेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुबारी: मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी बाजार में बुधवार की देर शाम कांग्रेस पाटी, समाजवादी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथरस कांड के खिलाफ योगी सरकार का प्रतीकात्मक दहन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान मुसाफिर प्रसाद यादव, मुख्तार शर्मा, विनोद, सर्वेश ,राजन सिंह आदि शामिल रहे। मधुबन: हाथरस की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार की शाम दरगाह में ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर आक्रोश व्यक्त किया। मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। पकड़ी चौक से निकला यह जुलूस लांस नायक जयराम यादव चौक सिकड़ीकोल मोड़ पर आ कर समाप्त हुआ। इस दौरान जलूस में शामिल लोगों ने प्रदेश सरकार तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान जंगबहादुर मौर्य, महाबल यादव, सेराज अहमद, पवन कन्नोजिया, विनय कुमार, अखंड प्रताप, संदीप कुमार, उदय प्रताप, काशीनाथ, गौतम कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

चिरैयाकोट: कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी केराष्ट्रीय महा सचिव प्रियंका गांधी व अन्य कार्यकर्ताओ के ऊपर हाथरस जाते समय पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज व उनके रास्ते को रोके जाने को लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार कुरैशी के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाल कर उत्तर प्रदेश सरकार का विरोध किया। यह कैंडिल मार्च रोडवेज बस स्टाप से चलकर चौक बाजार होते हुए मुहम्मदाबादगोहना मार्ग स्थित रविदास मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने भाजपा मुर्दाबाद, लोक तंत्र की सरेआम हो रही हत्या बंद हो, योगी इस्तीफा दो आदि नारे लगा रहे थे। इस दौरान अब्दुल सत्तार कुरैशी, सिकंदर प्रसाद, ख्वाजा गुड्डू, बब्ब्लू कुरैशी, अबूसाद कुरैशी, प्रभुनाथ सिंह, प्रहलाद सिंह, अजय गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed