{"_id":"57cdb4a84f1c1b7f2f3176c7","slug":"candel-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने भरी हुंकार निकाला कैंडिल मार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने भरी हुंकार निकाला कैंडिल मार्च
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
कैंडिल मार्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपालों का सोमवार को 14वें दिन भी कलेक्ट्रेट पर धरना जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। धरना प्रदर्शन के बाद सायं छह बजे से लेखपालों ने गाजीपुर तिराहा से जिला कलेक्ट्रेट तक कैंडल मार्च निकाला।
सोमवार को धरना प्रदर्शन के 14वें दिन लेखपालों को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष पारसनाथ पासी ने कहा कि प्रदेश के लेखपालों द्वारा छह सूत्रीय मांगों को राजस्व परिषद लखनऊ ने स्वीकार करते हुए शासन को प्रेषित किया था। लेकिन अभी भी यह मामला प्रमुख सचिव वित्त व प्रमुख सचिव कार्मिक के पास लंबित है।
कई बार ध्यानाकर्षित कराने के बावजूद भी आज तक हमारी मांगों पर शासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं हुई। धरना को संबोधित करते हुए उदयभान यादव ने कहा कि मंगलवार को धरना के साथ ही मुख्यमंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया जाएगा। धरने को चंद्रभान सिंह, संजीव पांडेय, मुन्नालाल, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रहलाद भारद्वाज आदि ने भी संबोधित किया। धरना के बाद लेखपालों ने सायं छह बजे से गाजीपुर तिराहा से कलेक्ट्रेट तक कैंडिल मार्च भी निकाला।