फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Campaign will run against unrecognized schools

Mau News: गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ चलेगा अभियान

Mon, 25 Sep 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Campaign will run against unrecognized schools
मऊ। जिले के विभिन्न ब्लाक क्षेत्रों में कई गैर मान्यता प्राप्त स्कूल धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। शासन की तरफ से गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ 10 अक्तूबर तक अभियान चलाए जाने का फरमान जारी किया गया है। अभियान में पकड़े जाने पर जुर्माना लगेगा। अभियान समाप्त होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों को इस आशय प्रमाण पत्र देना पड़ेगा कि ब्लाक क्षेत्र में कोई गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित नहीं हो रहा है।शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया है, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते जिले के विभिन्न ब्लाक क्षेत्रों में कई गैर मान्यता विद्यालयों का कारोबार खूब फल फूल रहा है। किसी की पांचवीं तक मान्यता प्राप्त है, कई आठवीं तक संचालित हो रहे हैं। किसी जूनियर हाईस्कूल में उच्च कक्षाएं संचालित हो रही हैं। शासन के फरमान पर अब जिले के विभिन्न ब्लाक क्षेत्रों में संचालित हो रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ 10 अक्तूबर तक ब्लाकवार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विभागीय कार्रवाई के बाद भी बिना मान्यता के विद्यालय संचालित मिलने पर र एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। पकड़े गए बिना मान्यता वाले विद्यालय पर कार्रवाई के बाद भी संचालित होते पकड़े जाने पर प्रतिदिन के हिसाब से 10 हजार रुपया की दर से भी जुर्माना किया जाएगा। नियम के मुताबिक बिना मान्यता के कोई स्कूल न तो स्थापित किया जा सकता है और न ही संचालित किया जा सकता है। कोई व्यक्ति बिना मान्यता प्राप्त किए कोई स्कूल संचालित करता है तो उसके विरुद्ध दंड का प्राविधान किया गया है।
विज्ञापन

नियम के अनुसार ऐसे विद्यालयों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है। अभियान की समय सीमा समाप्त होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित बीआरसी क्षेत्र में कोई गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित न होने का प्रमाण पत्र देना होगा। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के मामले में शासन का पत्र मिला है। 25 सितंबर से एक साथ ब्लाकवार अभियान चलाया जाएगा। मानीटरिंग की जाएगी। समीक्षा में लापरवाही मिलने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed