फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cabinet Minister AK Sharma talking to women during the on-site inspection of Dharampur Bindtoliya in Madhuban.

जलस्तर बढ़ने पर सतर्क रहें अधिकारी, 24 घंटे करेें निगरानी : एके शर्मा

Wed, 06 Aug 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister AK Sharma talking to women during the on-site inspection of Dharampur Bindtoliya in Madhuban.
मधुबन के धरमपुर बिंदटोलिया के स्थलीय निरीक्षण के दौरान महिलाओं से बात करते  कैबिनेट मंत्री एके  - फोटो : स्रोत-सूचना विभाग
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को मधुबन तहसील के बाढ़ संभावित और संवेदनशील क्षेत्र परसिया, हाहा नाला और धरमपुर बिंदटोलिया का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि जलस्तर बढ़ने पर अधिकारी सतर्क रहें और 24 घंटे करेें निगरानी करें।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक उन्होंने यहां बाढ़ की वर्तमान स्थिति और तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलस्तर में किसी भी वृद्धि की स्थिति में तत्काल प्रभाव से सुरक्षा के कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

राहत और बचाव दल पूरी तरह मुस्तैद रहे। संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे जलस्तर की निगरानी करें। इसकी मॉनिटरिंग आला अधिकारी खुद करते रहें।
इससे पहले बिंदटोलिया क्षेत्र में हो रही कटान को लेकर कैबिनेट मंत्री ने गहरी चिंता जताई और मौके पर ही सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को तटबंध को पत्थरों से सुदृढ़ करने का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंत्री शर्मा लोगो के बीच भी पहुंचे और उनसे संवाद करके उनकी समस्याएं सुनी।इस दौरान उन्होंने मधुबन तहसील प्रशासन को बिजली, राशन सहित अन्य समस्याओं को कैंप लगाकर प्राथमिकता से समाधान करने का निर्देश दिया।
उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन की पूरी टीम हर क्षण उनके साथ है। राहत सामग्री, दवाएं, बिजली, पानी, शौचालय जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।

इस मौक पर एसडीएम राजेश अग्रवाल, सीओ मधुबन अभय सिंह, सिंचाई विभाग के अधिकारियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ठोकर का दायरा बढ़ाने की उठी मांग
संवाद के दौरान तटवर्ती लोगों ने ऊर्जा मंत्री को बताया कि 2021 में बाढ़ के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था ग्रामीणों के अनुरोध पर उन्होंने पत्थरों से तटबंध बनाने का आदेश दिया था जिसके बाद तटीय किनारों पर पत्थर/ ठोकर लगने से इस बार बारिश में काफी राहत है। मांग की कि इस ठोकर को और आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed