फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Burnt incense sticks to ward off mosquitoes, burnt the hut with sparks

Mau News: मच्छर भगाने के लिए जलाई अगरबत्ती, चिंगारी से मड़ई जली

Sun, 28 Apr 2024 03:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Burnt incense sticks to ward off mosquitoes, burnt the hut with sparks
कोपागंज। हरदासपुर गांव में शुक्रवार देर शाम मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती की चिंगारी से एक मड़ई में आग लग गई। आग लगने से मड़ई जलकर राख हो गई। उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया। पांच बकरियां भी झुलसकर मर गईं। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन नहीं बुझा पाए। हरदासपुर निवासी पूनम देवी पत्नी विनोद कुमार ने शुक्रवार देर शाम मड़ई के पास मच्छर भगाने के लिए अगरबत्ती जलाई थी। लगभग आठ बजे चिंगारी निकली और मड़ई जलने लगी। किसी तरह परिजनों ने भागकर जान बचाई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किए। लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीण आग बुझा नहीं पाए। घटना में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। पीड़ित पूनम ने बताया कि दो क्विंटल चावल, एक क्विंटल गेहूं, पांच बकरियां, भूसा और घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। बच्चों को पहनने के लिए कपड़े भी नहीं बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed