फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Burnt body of youth found between Mau-Ballia border

Mau News: मऊ-बलिया सीमा के बीच मिला युवक का जला शव

Fri, 14 Apr 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Burnt body of youth found between Mau-Ballia border
थाना क्षेत्र के सकरा ग्राम पंचायत के पास मऊ-गोरखपुर रेलखंड के रेलवे ट्रैक पर एक युवक का जला हुआ शव मिला। शव बुरी तरह से जला हुआ है। इससे इसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। शव मिलने वाले स्थान से बलिया जिले की सीमा महज 50 मीटर है। उधर सूचना मिलने पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह खेत में काम करने गए किसानों ने देखा कि ग्राम पंचायत सकरा के बिजुली पुरवा के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर जला हुआ शव पड़ा है। इसकी सूचना ग्राम प्रधान के साथ हलधरपुर पुलिस को दी। रेलवे ट्रैक पर शव की जानकारी पर हलधरपुर एसओ बृजमोहन सरोज घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घटनास्थल से बलिया जिले की सीमा महज 50 मीटर दूरी पर है। ऐसे में घटना के बाद लोग चर्चा करते दिखे कि कहीं युवक की हत्या कर शव मऊ जिले में तो नहीं फेंका गया है। घटना के संबंध में एसओ ने बताया कि मरने वाले की उम्र 18 से 20 साल के बीच है, शव के बुरी तरह से जले होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed