फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bullion businessman beaten up, bike and shop keys snatched

Mau News: सर्राफा व्यवसायी को मारपीट कर बाइक व दुकान की चाबी छीनी

Wed, 31 Jan 2024 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bullion businessman beaten up, bike and shop keys snatched
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के टैंचा चट्टी के पास सोमवार की देर रात घर जा रहे सर्राफा व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट की। इसके बाद छिनैती के इरादे से व्यापारी की तलाशी ली, कुछ न मिलने पर उसकी दुकान की और बाइक की चाबी छीनकर धक्का देकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के पाली गांव निवासी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि वह सर्राफा व्यापारी है। बीते कई सालों से वह हलधरपुर थाना क्षेत्र के टैंचा चट्टी पर ही दुकान संचालित करता है। बताया कि सोमवार की देर शाम रोज की तरह वह दुकान बंद कर तमसा नदी के तट के पास पहुंचा था। जहां पहले से घात लगाए तीन बदमाश जो बाइक पर सवार थे। उसको रोककर उससे पैसे की मांग की। जब उसके द्वारा अपने पास कुछ न होने की बात कही गई तो दोनों बदमाशों ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान की चाबी, मोबाइल और गाड़ी की चाबी मिली। जिसे लेने के बाद दोनों ने उसे पास में बने गड्ढे में पलट दिया। बताया कि उसके बाद दुकानदार ने शोर मचाना शुरू किया तो उसमें एक बदमाश ने कट्टे से फायर करते हुए पिंडोहरी के तरफ भाग गए। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली। इस संबंध में एसओ हलधरपुर हरेंद्र यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed