{"_id":"5fa2efa18ebc3e3b4b41a163","slug":"bulldozers-built-on-houses-shops-became-a-hindrance-in-forelane-construction-mau-news-vns5566147108","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन निर्माण में बाधक बने मकानों, दुकानों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन निर्माण में बाधक बने मकानों, दुकानों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
अमिला। गोरखपुर -वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर अहिरानी पेट्रोल पंप से लेकर अमिला रेलवे स्टेशन तक फोर लेन निर्माण में बाधक बन रहे दर्जनों मकानों दुकानों पर बुधवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मकानों को बुलडोजर से गिरा दिया। मकान मालिकों तथा भूस्वामियों ने मुआवजे का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया।
फोरलेन निर्माण के क्रम मेें गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर अहिरानी पेट्रोलपंप से लेकर अमिला रेलवे स्टेशन तक फोरलेन निर्माण में बाधक बन रहे दर्जनों मकानों दुकानों पर एनएचआई की तरफ से मकानों, दुकानों पर बुलडोजर चलाकर धराशायी कर दिया। श्रीब्रह्मबाबा जूनियर हाईस्कूल हेमई का बाउंड्री, विज्ञान कक्ष, कार्यालय, हैंड पंप व बाउंड्री के अंदर बरगद का पेड़ धराशायी कर दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र राय ने बताया कि एसडीएम घोसी से दो घंटे का समय मांगा उस पर तैयार होने के बाद भी एनएचआई कर्मचारी नहीं माने। अंतत: समूचा विद्यालय भवन बाउंड्री गिरा दिया गया।
स्कूल के प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया कि विद्यालय की मिली धनराशि में से एक करोड़ एक लाख सैंतीस हजार सात सौ बारह रुपया फर्जी प्रबंधक बनकर एक व्यक्ति ने निकाल लिया जो आज जेल में बंद है लेकिन रुपये की वसूली नहीं हो सकी है। जिसका आज तक जांच ही चल रहा है। उस पैसा का राजस्व कर्मी व एनएचआई के लोगो ने मिलकर गमन कर दिया जिसका एफआईआर फरवरी 2018 में विद्यालय कमेटी ने दर्ज कराया। जिसका पेमेंट आज तक विद्यालय को नहीं मिला।
विज्ञापन
हिरानी पेट्रोलपंप के पास स्थित बुुलडोजर चलाने का विरोध करते दुकानदार दीपचंद गुप्ता, शिला पति दिनेश चौहान निवासी अहिरानी के मंजू देवी, शांति देवी, रामसरीख यादव, कैलाश गुप्ता, भुवनेश्वर गुप्ता, सुबास गुप्ता, शिवचंद गुप्ता व गुरुदेव गुप्ता ने किया। एसडीएम घोसी आशुतोष कुमार राय ने बताया कि अधिकतम पेमेंट हो चुका है जो भी शेष बाकी है वह भी दो से चार दिन में हो जाएगा। इस मौके पर, सीओ घोसी धनन्जय मिश्रा, तहसीलदार घोसी सुभाष यादव, एसओ दोहरीघाट एसएन यादव मौजूद रहे।