फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bulldozer on eight more houses built in Green Land

ग्रीन लैंड में बने आठ और मकानों पर चला बुल्डोजर

Sat, 29 Aug 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer on eight more houses built in Green Land
नगर के बंधा रोड पर ग्रीन लैंड पर अवैध रुप से बने भवन को ध्वस्त करती प्रशासन की जेसीबी। - फोटो : MAU
मऊ। ग्रीन लैंड में बनाए गए आठ और मकानों पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बुल्डोजर चलाकर ढहाया गया। अमर उजाला की तरफ से जनवरी माह में चलाए गए अभियान के दौरान नियोजन विभाग की तरफ से 65 लोगों को नोटिस जारी की गई थी। इसके बाद मामले की सुनवाई कर मकान को ढहाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बताते चले जनवरी 2020 माह में अमर उजाला ने ग्रीन लैड क्षेत्र में अतिक्रमण करने का अभियान चलाया गया था। इस दौरान 15 जनवरी से चलाए गए अभियान में तमसा नदी के तलहटी में बनाए गए मकानों और अतिक्रमण को फोकस कर खबर प्रकाशित की गई थी। इसको नियोजन विभाग ने गंभीरता लिया। इस दौरान विभाग की तरफ से 21 जनवरी को 65 लोगों को नोटिस जारी की गई थी। इस खबर को अमर उजाला ने पेज दो पर 22 जनवरी के अंक में तमसा के किनारे निर्माण करने वाले 65 लोगों को नोटिस शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। नोटिस जारी होने के बाद बकायदा सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट में इस मामले की सुनाई हुई। इसके बाद 29 फरवरी से लेकर 5 मार्च के बीच नौ मकान गिराने का आदेश जारी किया गया। इस दौरान मकान के स्वामियों को खुद से मकान गिराने के लिए एक माह का समय दिया गया था। लेकिन संयोग से तभी से कोरोना संक्रमण काल शुरु हो गया। इसके चलते प्रशासन कार्रवाई नही कर सका था। जेई नियोजन समीउल्लाह ने बताया कि गिराए गए मकान एकलाख अहमद, गामा, फिराज, अजमल, गुलाम, सईद अहमद, वसीम अहमद का, इम्तेयाज अहमद के साथ इस्तेयाक अहमद का शामिल था। इसमें वसीम के मकान में अवैध तरीके से स्लाटर हाऊस चलाया जाता था। समीउल्लाह की मानें तो ढहाए गए मकानों की कीमत एक करोड़ से अधिक की रही होगी। सूत्रों की मानें तो अभी और मकान ढहाया जाने वाला है। विभाग ने अपनी कार्रवाई को गोपनीय रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed