फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BSP state president Bhim Rajbhar will challenge Mukhtar Ansari from Mau Sadar

UP Chunav 2022: मऊ सदर से मुख्तार अंसारी को चुनौती देंगे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, भाजपा ने अशोक सिंह को उतारा है मैदान में

Sun, 13 Feb 2022 08:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Feb 2022 08:52 PM IST
सार

बसपा ने मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित सीट से धर्म सिंह गौतम, मधुबन से नीलम सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
BSP state president Bhim Rajbhar will challenge Mukhtar Ansari from Mau Sadar
मुख्तार अंसारी, भीम राजभर और अशोक सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ सदर से मुख्तार अंसारी के खिलाफ बसपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से अशोक सिंह को टिकट दिया है। कांग्रेस ने माधवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवारों की घोषणा से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

विज्ञापन


लोग अपने-अपने हिसाब से समीकरण बना रहे हैं। जिले की चार सीटों में सबसे ज्यादा चर्चा सदर सीट की है। यहां से मुख्तार अंसारी विधायक हैं। रविवार को बहुजन समाज पार्टी ने मऊ की चारों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की।

विज्ञापन

जिसमें मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित सीट से धर्म सिंह गौतम, मधुबन से नीलम सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है। वहीं घोसी से पूर्व में प्रभारी घोषित विक्रम चौहान के स्थान पर वसीम एकबाल को प्रत्याशी घोषित किया है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में जीत तय करने के लिए जुट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed