फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BSP released list of 20 more Zilla Panchayat member candidates

बसपा ने जारी की 20 और जिला पंचायत सदस्य प्रत़्याशियों की सूची

Thu, 15 Apr 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
BSP released list of 20 more Zilla Panchayat member candidates
मऊ। बसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने मंगलवार की देर शाम जिला पंचायत सदस्य की 20 सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इससे पूर्व सात सीटो के लिए बीते नौ अप्रैल को सूची जारी की गई है। अभी धवरियासाथ सहित सात सीटों से प्रत्याशियों की घोषण की जानी है।
विज्ञापन

बसपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू ने बताया कि सूची उनके साथ मुख्य सेक्टर प्रभारी आजमगढ़ मंडल इंदलराम, विनोद चौहान हरिश्चंद्र गौतम तथा पूर्व एमएलसी डा. विजय प्रताप की संयुक्त सहमति से जारी की गई। इसमें दुबारी से सुनैना सिंह , धर्मपुर बिसुनपुर से गुलाब चंद, मर्यादपुर से गुड्डन राजभर, सिपाह से अवधेश कुमार बागी , रतनपुरा से संजय यादव को, हलधरपुर से कांति चौहान को, दरगाह से हुस्नआरा , गोंठा से रमाकांत यादव,गोधना से विनोद सिंह उर्फ फागू को , अमिला से बिंदू यादव, बोझी से उर्मिला सिंह, नदवासराय से किरन राजभर , खैराबाद से अमरनाथ चौहान, करहां से राहुल बोधंकर, खुरहट से संतोष राजभर, सुल्तानीपुर से अनिता देवी, सरसेना से शीला देवी , केशवपुर सुल्तानीपुर से रोहित कुमार भारती को, मझवारा से उदयभान भारती को तथा पहसा से बुशरा परवीन को जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके पूर्व नौ अप्रैल को सात सीटों अरियासो, मड़हा पट्टी, बिलौंझा, कोइरियापार, रसूलपुर, सुरहुरपुर और रेकवारे डीह सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed