फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BSNL's network disappears from mobile throughout the day, consumer distress

दिनभर मोबाइल से गायब रहा बीएसएनएल का नेटवर्क, उपभोक्ता हलकान

Mon, 17 Aug 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
BSNL's network disappears from mobile throughout the day, consumer distress
मऊ। बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क सोमवार को गायब होने से उपभोक्ताओं को समस्याओं से जूझना पड़ा। दिनभर नेटवर्क फेल रहने से बैंकों से लेकर सरकारी दफ्तरों का कामकाज भी प्रभावित रहा। अफसरों के सीयूजी नंबर बंद होने से पीड़ितों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। सोमवार को कस्बे में बीएसएनएल नेटवर्क दिनभर गायब रहा। उपभोक्ताओं के मोबाइल डब्बा बने रहे। नेटवर्क फेल होने से लोगों की सूचनाओं का आदान-प्रदान भी नहीं हो सका है। बैंकों में कनेक्टिविटी न आने से रुपयों का लेनदेन प्रभावित रहा। वहीं पुलिस विभाग से लेकर तहसील अफसरों के सीयूजी नंबर भी दिनभर बंद रहे। इससे पीड़ितों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। कस्बे में बीएसएनएल मोबाइलों में नेटवर्क गुल होने की समस्या आए दिन की बनी रहती है। बीएसएनएल धारक दिन भर मोबाइल में नेटवर्क आने की राह देखते रहे। उधर नेटवर्क फेल होने से बैंकों के अलावा शासकीय कार्यालय पर कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed