{"_id":"670b64e766e1f8fabf086a25","slug":"broken-statues-of-lord-shankar-and-nandi-found-pond-in-mau-police-took-out-investigation-begins-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : पोखरी में मिली भगवान शंकर और नंदी की खंडित प्रतिमा, पुलिस ने निकलवाया बाहर; शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : पोखरी में मिली भगवान शंकर और नंदी की खंडित प्रतिमा, पुलिस ने निकलवाया बाहर; शुरू हुई जांच
Sun, 13 Oct 2024 11:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:43 AM IST
सार
Mau News: सूचना पाकर मौके पर पहुंची हलधरपुर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोई ठोस सूचना नहीं मिलने पर पुलिस ने प्रतिमा के अवशेष को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
प्रतिमा को बाहर निकलवा कर जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव ग्राम पंचायत में एक ग्रामीण के घर में स्थित मंदिर में स्थापित भगवान शिव और नंदी की प्रतिमा खंडित अवस्था में गांव के बाहर एक पोखरी में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को बाहर निकलवाया और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
मधुवन सीओ अभय सिंह ने बताया कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में बने मंदिर में स्थापित भगवान शिव और नंदी की प्रतिमा को कई टुकड़ों में खंडित कर गांव के बाहर एक पोखरी में फेकने की सूचना मिली।
विज्ञापन
धार्मिक उन्माद न फैले इसलिए इस मामले की सूचना पर हलधरपुर थाने की पुलिस के साथ वो खुद मौके पर पहुंचे, जहां अपनी देखरेख में पोखरी से खंडित प्रतिमाओं को बाहर निकाला। बताया कि यह कृत्य क्यों किया गया, किसके द्वारा किया गया है। इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हैं। फिलहाल इस मामले में गांव से किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन