फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Breaking the bike's trunk, he escaped with 54 thousand rupees

बाइक की डिग्गी तोड़कर 54 हजार रुपये लेकर उचके फरार

Fri, 10 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Breaking the bike's trunk, he escaped with 54 thousand rupees
वलीदपुर।मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटी मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो चोर एक बाइक की डिग्गी तोड़कर उसमें बैग में रखे 54 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चरुईडीह निवासी ट्यूबवेल ऑपरेटर सूबेदार यादव बैंक से 54 हजार रूपये निकालकर अपनी मोटरसाइकिल से भाटी मोड़ होते हुए घर जा रहा था । भाटी गांव के निकट एक दुकान के बाहर अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी करके अंदर दुकान में चला गया। इसी बीच पीछे से आए एक मोटरसाइकिल पर सवार दो चोर मोटरसाइकिल की डिग्गी तोड़कर बैग में रखे रूपये लेकर भागने लगे। इसी बीच दुकानदार की नजर उचक्कों पर पड़ गई। दुकानदार ने शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों चोर रुपये लेकर सिक्स लेन होते हुए भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों चोर हेलमेट तथा मास्क लगाए हुए थे इसलिए पहचान में नहीं आए। पीड़ित सूबेदार यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दिया । इस बाबत कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है,जांच की जा रही है।उचक्कों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed