{"_id":"61608ee08ebc3e8bb3254026","slug":"brahmacharini-worshiped-in-devi-temples-mau-news-vns616200225","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिरों में की गई ब्रह्मचारिणी की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिरों में की गई ब्रह्मचारिणी की आराधना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। देवी पूजा पर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की द्वितीय स्वरुप ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। मां दुर्गा की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का देर शाम तक तांता लगा रहा। उत्साहित श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गूंजायमान हो रहा था। नगर सहित जिले के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
नवरात्र के दूसरे दिन नगर के माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर सहित जिले के कहिनौर गांव स्थित वनदेवी धाम, खुरहट स्थित सीरियापुर की देई मां मंदिर, कोपागंज स्थित दुर्गा मंदिर, मांदी सिपाह में कोयलमर्याद भवानी माई मंदिर, मधुबन क्षेत्र के निधियांव गांव स्थित अष्टभुजी मंदिर सहित जिले के अन्य गांवों में स्थित तमाम देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं नेे मां दुर्गा के दूसरे स्वरुप द्वितीय ब्रह्मचारिणी की आराधना की। आस्था का जनसैलाब प्रतिवर्ष खासकर नवरात्र के समय उमड़ता है। वैसे तो आम दिनों में भी देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। लाइन में खड़े लोग माता की जय-जयकार का उद्घोष कर रहे थे।