फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   bolero mein ladee do laakh kee angrejee sharaab baraamad

बोलेरो में लदी दो लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

Fri, 01 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
bolero mein ladee do laakh kee angrejee sharaab baraamad
रामपुर थाना पुलिस द्वारा मर्यादपुर के समीप पकड़ी गई अवैध अग्रेजी शराब ।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रामपुर थाने की पुलिस ने ढिलई बाग से एक बोलेरो में लदी विभिन्न ब्राण्डों के 1920 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया। पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में कारोबारियों ने बताया कि यह शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पकड़े गए तस्करों में आलोक कुमार कोपागंज का निवासी है जबकि दूसरा अनिल मिश्रा मधुबन थाने के राम कैथोली का निवासी है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बोलेरो सीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि बरामद की गई अंग्रेजी शराब की बाजार में कीमत लगभग दो लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed