{"_id":"6a29c0d60ce3214487068e75","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-mau-news-c-295-1-mau1001-146867-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के मनपरवा गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मनपरवा निवासी अमित सिंह की पत्नी लक्ष्मी का शव बुधवार सुबह करीब चार बजे उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लक्ष्मी की उम्र लगभग पच्चीस वर्ष बताई जा रही है। उसकी शादी वर्ष 2020 में अमित सिंह के साथ हुई थी। मृतका की दो बेटियां हैं। इनमें एक की उम्र लगभग तीन साल और दूसरी की उम्र डेढ़ वर्ष है। मृतका का मायका बलिया जनपद के सोनाडीह गांव में बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। मायके वालों ने कहा कि उनकी बेटी की मौत के लिए ससुराल वाले जिम्मेदार हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।