फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Blank made the hostel

खाली कराया गया छात्रावास

Sun, 07 Oct 2018 10:44 PM IST
mau
mau Updated Sun, 07 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Blank made the hostel
शहर के शाही कटरा स्थित मदरसा जामिया मिफ्ताउल आेलूम शाही कटरा का छात्रावास खाली कराया गया। - फोटो : mau
 मदरसा जामिया मिफ्ताहुल ओलूम शाही कटरा के छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने रविवार को सुबह से ही गेट कीपर और वार्डेन को हटाने की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्रों का बवाल देखकर मदरसे की इंतजामिया कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कमेटी ने निर्णय लिया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर 15 दिन के लिए मदरसे को बंद कर दिया जाए और इस अवधि के लिए छात्रावास में रह रहे छात्रों को घर भेजकर छात्रावास खाली करा दिया जाए। कमेटी का यह निर्णय सुनते ही छात्र भड़क गए और कमेटी के फैसले का विरोध करने लगे।
विज्ञापन

 छात्रों का बवाल तेज होता देख कमेटी ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने छात्रों को कमेटी के आदेश का अनुपालन करते हुए छात्रावास खाली करने को कहा लेकिन पुलिस को देखते ही छात्रों ने अंदर से ताला बंद कर लिया। छात्र गेट कीपर और छात्रावास के वार्डेन को हटाने की मांग करते हुए शोर शराब करने लगे। छात्रों की मांग थी कि शाम को उन्हें देर से हास्टल में वापस लौटने की छूट दी जाए। कमेटी उसकी इस मांग को अनुशासनहीनता मानते हुए इसे मानने को तैयार नहीं थी। छात्र वार्डेन को हटाने की मांग करने लगे। पुलिस ने लाउडस्पीकर से छात्रों को छात्रावास खाली करने को कहा। इस छात्रावास में यूपी के पश्चिमी जिलों सहित बिहार और पश्चिम बंगाल के जिलों तथा नेपाल तक के छात्र रहते हैं। सीओ सिटी राजकुमार का कहना था कि मदरसा कमेटी के निर्णय का छात्र विरोध कर रहे थे। कमेटी के पदाधिकारियों के अनुरोध पर छात्रावास खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed